
ANI/डॉ. दर्शनिप्रिय
नई दिल्ली – दिल्ली के विश्व युवा केन्द्र में सौकरेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी (एक ग़ैर सरकारी संस्थान) द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आई विदुषी महिला शक्ति को सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर चंडीगढ़ की सुप्रसिद्ध वैद्य डॉ नीना कनौजिया को एक भव्य सम्मान समारोह में कर्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ नीना चंडीगढ़ की एक लोकप्रिय लेखिका, आयुर्वेदाचार्य और समाज सेविका है। वे लंबे समय से पठान पायहन से जुड़ी रही है ! भारत की अर्वाचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से जुड़ी उनकी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। समाज के उत्थान को लेकर अग्रसर डॉ नीना न केवल अपनी कलम से साहित्य की सेवा कर रही हैं अपितु अपनी सेवा भाव से समाज को एक नई दिशा भी दे रही है। वे भारत की अग्रणी आयुर्वेदाचार्य है जिन्होंने हज़ारों मरीज़ो को अपनी अद्भुत चिकित्सा पद्धति से लाभ पहुंचाया है।
क्सम्मन समारोह में देश भर जुटी महिलाओं को सम्माज के प्रति उनके विशेष योगदान के लिए सराहा गया । डॉ नीना के समाज और संस्कृति के संरक्षण के प्रति विशेष योगदान को कार्यक्रम में खास तौर से रेखांकित किया गया ।
पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत डॉक्टर नीना ने युवाओं को देश निर्माण में जुड़ने और देश को उन्नति में योगदान करने की आवश्यकता है पर बल दिया ।
उन्होंने इस खास संस्थान के सभी वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद भी दिया।
सम्बन्धित खबरों के लिये नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।👉🏽http://www.ainaindianews.com

No Comments: