“बिहार डेवलपमेंट समिट 2026, नई दिल्ली” युवा प्रोत्साहन समारोह या बिहार विकास का संकल्प दिवस
एस. ज़ेड. मलिक
नयी दिल्ली – पिछले दिनों बिहार के विकास और बिहार के युवाओं का पलायन रोकने के लिए *22 फरवरी, 2026 (रविवार)*तालकटोरा इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में “बिहार डेवलपमेंट समिट 2026” के नाम से एक भव्य समारोह का आयोजित किया गया।
कमाल की बात यह थी, कि यह इस समारोह में आमंत्रित अतिथिगणों ने इस सम्मिट को बिहार के विकास का संकल्प दिवस बना डाला जो भी वक्ता मंच पर अपनी बात रख रहे थे अंत मे बिहार के विकास की संकल्प ज़रूर ले रहे थे, और उससे भी कम्माल की बात यह थी कि कल तक जो गिरिराज सिंह बिहार से मुसलमानो भगाने का संकल्प ले रहे थे, हिजाब पर फिफ्टियाँ कस रहे थे, बिहार के माहौल में हिन्दू मुसलमानो के बीच नफरत भरने का काम।कर रहे थे आज वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इस समारोह का उद्घाटन ने किया।

Central Minister Giriraj Singh

इस अवसर केंद्रीय कपड़ा-उद्योग मंत्री श्री गिरिराज सिंह, ने आईपीएस विकास वैभव की जमकर सराहना करते हुए कहा ” विज़न 2024 विकसित भारत का लक्ष्य है उसी प्रकार विकसित बिहार का भी लक्ष्य है, बिहार के विकास के बिना भारत का विकास सम्भव नही, आगर उन्हें ने कहा, “विक्सरित बिहार का विकास के लिए भारत सरकार गम्भीर है इसके लिए इस बार के बजट में बिहार का पैकेज पिछले कई तुलना में ढाई प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसलिये बिहार के विकास को अब कोई नहीं रोक सकता, बिहार के विकास के लिये जो बीड़ा हमारे बिहार के होनहार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने इरादा किया युवाओं का पलायन रोकने के लिए, और निवेशकों को बिहार में निवेश के लिए इन्होंने अपने स्तर से जिन्हें भी आमंत्रित किया मैं केंद्र का मंत्री होने के नाते मैं हर सम्भव केंद्र की ओर से मदद की जायेगा।
आगे उन्होंने कहा “बिहार पूर्वांचल का गेटवे है, आज एआई का ज़माना है, आज बिहार को भी एआई की ज़रूरत है, आज किसानों को भी एआई की ज़रूरत है। बिहार को नए तकनालोजी से जोड़ने आवश्यकता है। जो अब इस सम्मिट 2026 से सम्भव हो पायेगा। आगे उन्हेंने कहा “

IPS Mr, Vikas Vaibhav
इस अवसर, “लेट्स इंस्पायर बिहार* के संरक्षक श्री विकास वैभव, IPS (2003), IG, बिहार सरकार ने अपने उद्घाटन भाषण में “बिहार डेवलपमेंट समिट 2026” समारोह का कराने का मक़सद उजागर करते हुए कहा “बिहार डेवलपमेंट समिट 22 फरवरी, 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में तय करने का मकसद बिहार के विकास के लिए ज़रूरी कदमों पर चर्चा करना है। बिहार में एक मज़बूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट की नई संभावनाओं पर भी बात करना है।

IPS Mr, Vikas Vaibhav
उन्होंने आगे कहा AI, स्टार्टअप और इन्वेस्टमेंट पर ज़रूरी पैनल डिस्कशन के अलावा, एंटरप्रेन्योरशिप या सोशल इनिशिएटिव के फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कई बड़ी हस्तियां भी इस मौके पर आमंत्रित हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर युवा एंटरप्रेन्योर, स्टार्टअप फाउंडर, लीडर, IT प्रोफेशनल और सोशल एक्टिविस्ट भी शामिल हैं।
यह समिट ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ की पहल बिहार को नई दिशा देने और बिहार को उद्योगिकरण के तहत किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के 3,50,000+ पक्के इरादे वाले लोगों को सफलतापूर्वक जोड़ा गया है, जिनमें से 25,000+ सफल एंटरप्रेन्योर और सीनियर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं, जो जाति, धर्म, जेंडर या विचारधारा के भेदभाव से ऊपर उठकर 2047 तक डेवलप्ड इंडिया के अंदर एक डेवलप्ड बिहार बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, जो अलग-अलग चैप्टर में 3E – एजुकेशन, इगैलिटेरियनिज़्म और एंटरप्रेन्योरशिप पर आधारित है। इस कैंपेन के तहत बिहार के सभी जिलों, भारत के बड़े शहरों और कई इंटरनेशनल जगहों पर 2,400 से ज़्यादा प्रोग्राम सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं, जो इसकी बड़ी पहुंच और बढ़ते नेशनल और ग्लोबल जुड़ाव को दिखाता है। आज की तारीख में, बिहार के लगभग 600+ स्टार्ट-अप सीधे लेट्स इंस्पायर बिहार पहल से जुड़े हैं, जिसका मकसद 2028 तक बिहार के हर जिले में कम से कम 5 स्टार्ट-अप खोलना है, जो हर एक में 100+ लोगों को नौकरी दे सकें।
श्री वैभव ने उन बिहार प्रवासियों, नेताओं और सरकार से बिहार में अपना सम्पूर्ण योगदान देने आग्रह करते हुए कहा यदि आप बाहर में अपना व्यापार में निवेश कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हों, लेकिन विज़न 2047 विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए अपने बिहार को भी विकसित बनाएं।

Bihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha
इस अवसर पर उपस्थित बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, बिहार सरकार बिहार में हर प्रकार के उद्योग लगाने के लिए गम्भीर है, इसके लिये यदि कोई भी निवेशक यदि बिहार में निवेश करना चाहता है तो बिहार सरकार उसे 1 ₹ फुट के हिसाब ज़मीन मुहैया कराएगी, एवं उसे पूर्णरूप से संरक्षण और सुरक्षा भी देगी।
No Comments: