
एआईएन/संवादाता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुश्री अनीस फ़ातिमा, निदेशक एवं संस्थापक ट्रस्टी, (गोल्डकिंग चैरिटेबल ट्रस्ट) ने सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, व्यापार, राजनीति और सामाजिक सेवा जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलता है, तभी समाज और देश का समग्र विकास संभव होता है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करें, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर महसूस करे।
अनीस फातिमा जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प है।
अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। देखें👉🏽http://www.mpnn.in

No Comments: