Header advertisement

हरनौत में जयंती मेमोरियल हॉस्पिटल का उद्घाटन,

त्रिपुरा के राज्यपाल का नालंदा विश्वविद्यालय में आगमन -

गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने फीता काटकर जयंती मेमोरियल हॉस्पिटल का किया उद्घाटन हरनौत,नालंदा

एआईएन/नालन्दा ब्योरो/एस.एम आलम

हरनौत बाजार के गोनावा रोड में स्थित सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना के पास जयंती मेमोरियल हॉस्पिटल का गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने शनिवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। जयंती मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजीव रंजन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम कुमारी के द्वारा बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद मंत्री संजय पासवान ने कहा कि जयंती मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजीव रंजन को शुभकामना देते हुए कहा कि इस अस्पताल में क्षेत्र के लोगों को समुचित इलाज किया जाएगा। गरीब एवं असहाय लोगों का उपचार बहुत ही कम पैसे में किया जाएगा। उन्होंने गरीब लोगों को कम से कम पैसे में इलाज करने की बात कही। पैसे के अभाव में किसी गरीब परिवार की इलाज ना हो इन्हीं सब बातों को लेकर ध्यान देने की बात कही। साथ ही गन्ना मंत्री ने कहां की बिहार सरकार लगातार गन्ना उद्योग को बढ़ावा दे रही है।

सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾

http://www.ainaindianews.com

उन्होंने कहा कि गन्ना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 1 दिन पहले ही उच्च स्तरीय बैठक किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार संकल्पित है। आने वाले दो-चार महीना में बंद पड़े चीनी मिलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए भी सरकार स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि इस फैसले से न सिर्फ गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा बल्कि ग्रामीण इलाके में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और राज्य के अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार किसानों को अनुदानित दर पर कीटनाशक एवं विभिन्न प्रकार के यंत्र उपलब्ध करा रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में गन्ना की पैदावार में काफी बढ़ोतरी होगी। वही डॉ राजीव रंजन बताया कि इस अस्पताल में सभी प्रकार की सर्जरी मशीन के द्वारा किया जाएगा। यहां पर ऑक्सीजन, बेनुलाइजर ,पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी एवं अन्य प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। वही गन्ना मंत्री से मुलाकात करने के लिए जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र मुकुट, डॉ राजीव कुमार, कुणाल पासवान, टुशन पासवान, वाल्मीकि पासवान, सुनील पासवान, श्याम किशोर गुप्ता, श्याम बालक साब,मुकेश, अजीत, परशुराम, भोला, उमाशंकर, पप्पू, अवधेश, राहुल समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

––——————————————-–———————————————–———————————

अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾

http://www.mpnn.in

S. M Alam Journalist Biharshrif:

त्रिपुरा के राज्यपाल का नालंदा विश्वविद्यालय में आगमन।

राजगीर, नालंदा, एस एम आलम,,,बिहार (15 फरवरी, 2026): आज, त्रिपुरा के जीवी राज्यपाल श्री नल्लू इंद्र सेन रेड्डी, राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय पहुँचें. वे अपनी धर्मपत्नी के साथ थे.

परिसर में आगमन पर कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया तथा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

माननीय राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का विस्तृत अवलोकन किया तथा संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बौद्ध अध्ययन, वैदिक परंपराओं के प्रभाव, समुद्री इतिहास एवं भारत की सभ्यतागत विरासत से जुड़े विषयों पर विशेष रुचि व्यक्त की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सामुदायिक पहलों की जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल महोदय ने विश्वविद्यालय के नेट ज़ीरो सतत परिसर का भी निरीक्षण किया तथा आधुनिक अधोसंरचना, शैक्षणिक गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक दृष्टि से युक्त शिक्षण पद्धति की सराहना की।

हमारा यूट्यूब चैनल देखने लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾

http://www.youtube.com/@ainaindianews

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics