Header advertisement

MDA द्वारा जिलेभर में 11 फरवरी से फाइलेरिया के प्रति आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा कैंप कार्यक्रम

जिले के 11 प्रखंडों में कुल 544 बूथ स्थापित किए गए हैं जिसके तहत लगभग 1,58,728 लाभुकों का लक्ष्य है । बिहार शरीफ सदर क्षेत्र में बड़ी पहाड़ी आंगनबाड़ी कोड 49 एवं बबुरबन्ना सोहसराय कोड 7 से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कैंप का शुभारंभ किया गया।

बिहार शरीफ
नालंदा , एस एम आलम,,,
____________

जिलेभर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम दिनांक 10. 2 .2026 से दिनांक 27 .2.2026 तक आयोजित किया जाना है।

पिछले दिनों दिनांक 11 फरवरी 2026 से नालन्दा के जिलेभर में चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा कैंप MDA (Mass Drug Administration) कार्यक्रम किया गया ,
जिसके अंतर्गत सभी लक्षित लाभार्थी (2 साल से कम उम्र के बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं अति गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर) स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्यक्ष पर्यवेक्षित औषधि सेवन (Directly Observed Treatment) के तहत दवा खिलाई जा रही है।

MDA मेगा कैंप के तहत सभी चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रो पर बूथ स्थापित कर लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जा रहा है।

जिले के 11 प्रखंडों में कुल 544 बूथ स्थापित किए गए हैं जिसके तहत लगभग 1,58,728 लाभुकों का लक्ष्य है ।
बिहार शरीफ सदर क्षेत्र में बड़ी पहाड़ी आंगनबाड़ी कोड 49 एवं बबुरबन्ना सोहसराय कोड 7 से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कैंप का शुभारंभ किया गया।

जीविका के द्वारा लाभुकों का मोबिलाइजेशन का काम किया जा रहा है। आईसीडीएस के आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रो पर कैंप का आयोजन किया गया तथा ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जा रही है ।

स्वास्थ्य विभाग से आशा फैसिलिटेटर एवं आशा वर्कर द्वारा इन बूथों पर लाभुको को दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics