Header advertisement

नालंदा डीएम द्वारा खरीफ विपणन की समीक्षक बैठक

FRK के संबंध में जिला प्रबंधक को FRK आपूर्तिकर्ता से सम्पर्क कर शीघ्र FRK की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

नालंदा डीएम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के CMA तथा जिले में FRK के स्थिति की समीक्षा।

बिहार शरीफ/नालन्दा ब्यौरों – एस एम आलम

पिछले दिनों 29.01.2026 को नालन्दा ज़िला अधिकारी श्री कुंदन कुमार,द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानो से अधिप्राप्त धान एवं उसके समतुल्य राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केन्द्रों पर हस्तगत कराये गये CMA तथा जिले में FRK के स्थिति की समीक्षा की गयी।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रधान सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक- 2945/खाद्य, दिनांक 30.10.2025 के द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के कंडिका (E)(i) एवं कंडिका (F) (v) द्वारा प्रदत्त निदेश के आलोक में जिला टास्क फोर्स द्वारा Route Optimization, दूरी एवं विगत वर्षों में मिलों के कार्यकलाप के आधार पर पैक्सों/व्यापार मंडलों को अधिप्राप्त धान के मिलिंग हेतु राईस मिलों से सम्बद्ध किया गया है। जिसके आलोक में कुल 228 समितियों को अधिप्राप्त धान के मिलिंग हेतु जिला टास्क फोर्स द्वारा चयनित कुल 22 उसना एवं 10 अरवा मिलों के साथ सम्बद्ध किया गया है। सम्बद्ध किये गए 228 समितियों में से कुल 213 समितियों द्वारा मिलों के साथ मिलिंग कार्य हेतु एकरारनामा किया जा चुका है, शेष 15 समिति एकरारनामा की प्रक्रिया में हैं।

सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।http://www.mpnn.in

जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम द्वारा बताया गया कि जिले को आवंटित लक्ष्य 122085MT के विरूद्ध 55836.029MT धान की अधिप्राप्ति की गयी है। लक्ष्य के समतुल्य कुल 82825 MT CMR के विरुद्ध अबतक 2204 MT CMR राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केन्द्रों पर हस्तगत कराया गया है। विभाग द्वारा नालंदा जिला को सारण एवं पटना जिले के दो एजेंसी को FRK आपूर्तिकर्ता के रूप में सम्बद्ध किया गया है। जिनके द्वारा जिले को आवंटित लक्ष्य के समतुल्य CMR आपूर्ति हेतु आवश्यक 828.25 MT FRK के विरूद्ध मात्र 33.3 MT FRK उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि जिले में FRK की काफी कमी है जिसके कारण CMR आपूर्ति में विलंब होने की संभावना है। FRK उपलब्ध कराने के संबंध में निगम मुख्यालय, पटना से पत्राचार किया गया है एवं दूरभाष के माध्यम से भी वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है। तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला को पर्याप्त FRK उपलब्ध कराने हेतु निगम मुख्यालय, पटना से अनुरोध किया गया है।

अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇🏼👉🏽http://www.ainaindianews.com

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को किसानों से अधिप्राप्त धान एवं उसके समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये CMR से संबंधित प्रतिवेदन से प्रतिदिन अवगत कराने का निदेश दिया गया। FRK के संबंध में जिला प्रबंधक को FRK आपूर्तिकर्ता से सम्पर्क कर शीघ्र FRK की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics