Header advertisement

सस्टेनेबिलिटी, हैबिट चेंज और जिम्मेदारी: – डॉ. अनुभा पुंडीर.

बड़े बदलाव की शुरुआत छोटे कदमों से होती है। कपड़े के झोले का उपयोग जैसे सरल बदलाव अपनाकर हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
सम्बन्धित खबरों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👉🏽http://www.mpnn.in

सस्टेनेबिलिटी, हैबिट चेंज और जिम्मेदारी: TEDx लुधियाना में डॉ. अनुभा पुंडीर का संदेश.

एआईएन/संवादाता
देहरादून:- रविवार, 22 मार्च 2026 – TEDx लुधियाना (TEDx GNDEC) के मंच पर डॉ. अनुभा पुंडीर ने अपने “झोला अभियान” के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी, आदतों में बदलाव और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक आज हमारे पर्यावरण ही नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुके हैं।
डॉ. पुंडीर ने जोर देते हुए कहा कि बड़े बदलाव की शुरुआत छोटे कदमों से होती है। कपड़े के झोले का उपयोग जैसे सरल बदलाव अपनाकर हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उनका मानना है कि अगर हर व्यक्ति अपनी दैनिक आदतों में थोड़ा सा बदलाव लाए, तो इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून में एसोसिएट प्रोफेसर और रघुकुल आर्यावर्त NGO की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में वे लगातार जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं।
उनका संदेश स्पष्ट है—
“जिम्मेदारी किसी बड़े प्रयास से नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की छोटी आदतों से शुरू होती है।”

सम्बन्धित खबरों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👉🏽http://www.ainaindianews.com

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics