Header advertisement

विस्डम पब्लिक स्कूल का 39वां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह।

सरकार चाहे तो हमारे स्कूल को स्कूल की ज़मीन मुहैया करा सकती है, इसके लिए जो प्रक्रिया होगा, हम उसे करने को तैयार हैं।
Click on the link below for related news.    👇🏽👇🏽👇🏽http://www.ainaindianews.com

मुनिरका में विस्डम पब्लिक स्कूल का 39वां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह।

रिपोर्ट – तरेश सचदेवा/ फोटो – अविराल सचदेव

नई दिल्ली – साउथ वेस्ट दिल्ली के स्थित मुनिरका में विजडम पब्लिक स्कूल के नाम से एक ऐसी संस्था जहां भारत के प्रतेयक राज्यों की सांस्कृति एवं सभ्यता सिखाया जाता है। जबकि इसके संस्थापक और संचालक सभी दक्षिण भारत के के केरल से सम्बन्ध रखते हैं लेकिन टीचर और व्यापस्थापक सभी उत्तर एवं पूर्वउत्तर भारत के अधिक हैं। 

पिछले दिनों मुनिरका के एमसीडी के प्रांगण में इंडियन सोसाइटी फ़ॉर लिटरेसी डेवलपमेंट के तत्वाधान में विस्डम पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित पुरुस्कार से सम्मानित किया गया, तथा सोसाइटी एवं स्कूल को सहयोग करने वाले समाजिक संस्थानों एवं समाजसेवीयों, सरकारी अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

बिज़ुर्ग सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर को सम्मानित करते हुए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ दो प्रतिभाशाली नटखट बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तूत कर किया।

इस अवसर सोसाइटी एवं स्कूल के चियरपर्सन संचालक व निर्देशक के.पी. हरिन आचार्य ने अपने स्कूल का परिचय एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तूत करते हुए कहा ” इस स्कूल को पिछले 39 वर्षों से नियमित रूप से अपने सहयोगियों के सहयोग से संचालित करता आ रहा हु, इस स्कूल में अभिभावकों का भी बहुत बड़ा योगदान है, जो मेरे साथ कंधा से कंधा मिला कर सहयोग करते आ रहे हैं- मैं उस सभी अभिभावकों हार्दिक अभिनन्दन करते हुए उनका आशीर्वाद भी चाहता हूँ जो आज भी मेरे साथ कंधा से कंधा मिला कर चल रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं और मैं अपने स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का धन्यवाद के साथ हार्दिक बधाई भी देता हूँ आज तक मेरे साथ सहयोगी बन कर मेरे साथ मेरे हर दुख दर्द में खड़े हैं। आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में वहां आमंत्रित गणमान्य अतिथियों मंत्रालय के अधिकारियों से निवेदन किया कि वर्षों से स्कूल किराए के मकान में चला रहे हैं, यदि सरकार चाहे तो हमारे स्कूल को स्कूल की ज़मीन मुहैया करा सकती है, इसके लिए जो प्रक्रिया होगा, हम उसे करने को तैयार हैं।

के.पी.एच. आचार्य – निर्देशक एंड प्रेसिडेंट डब्लू.पी.एस एंड एसएलडी मुनिरका नई दिल्ली

डॉ. बी. एल. गुप्ता – अधिकारी दिल्ली सरकार

इस अवसर पर वहां विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित पर्यावरण अधिकारी बीएल गुप्ता ने हरिन आचार्य के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों के विस्डम पनलिक स्कूल से दिये बच्चों के संस्कारो के प्रति काफी प्रभावित होते हुए स्कूल के टीचरों की जम कर सराहना की उन्होंने कहा मैं सरकार से निवेदन करूँगा और जो मुझसे सम्भव हो सकेगा इस वर्ष विस्डम पब्लिक स्कूल को अपनी भूमि मुहैया कराने के लिए पूरी कोशिश करूंगा।

अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। देखें👉🏽http://www.mpnn.in

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics