Header advertisement

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 10वीं सीनेट बैठक में PG का मुद्दा गरमाया

यह महाविद्यालय नालंदा जिले का एकमात्र छात्राओं के लिए अभिभूत महाविद्यालय है,

यह महाविद्यालय नालंदा जिले का एकमात्र छात्राओं के लिए अभिभूत महाविद्यालय है, जहाँ वर्तमान में केवल स्नातक (UG) स्तर तक ही पढ़ाई संचालित है। विज्ञान एवं कला विषयों में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण जिले की हजारों छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अन्य जिलों में जाना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और शैक्षणिक निरंतरता प्रभावित होती है।

AIN/Biharshrif Bureau 

बिहार शरीफ – एस एम आलम/ सीनेट मेंबर मुन्ना सिद्दीकी ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 10वीं सीनेट बैठक में सीनेट सदस्य के रूप में सहभागी होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष नालंदा जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र से जुड़े उच्च शिक्षा के अनेक ज्वलंत, गंभीर एवं अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी मजबूती, तथ्यात्मक आधार और दूरदृष्टि के साथ एजेंडा के माध्यम से प्रस्तुत किया।

सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।👉🏽http://www.ainaindianews.com

बैठक के दौरान मिस्टर सिद्दीकी ने कहा कि मेरा स्पष्ट आग्रह रहा कि नालंदा जैसे ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले जिले में उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति छात्र-छात्राओं की संख्या और आवश्यकताओं की तुलना में अत्यंत अपर्याप्त है। विशेषकर छात्राओं और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को आज भी उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो न केवल सामाजिक एवं आर्थिक रूप से अनुचित है, बल्कि महिला शिक्षा और समान अवसर की भावना के भी प्रतिकूल है।
सिद्दीकी ने विशेष रूप से नालंदा महिला कॉलेज, नालंदा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। यह महाविद्यालय नालंदा जिले का एकमात्र छात्राओं के लिए अभिभूत महाविद्यालय है, जहाँ वर्तमान में केवल स्नातक (UG) स्तर तक ही पढ़ाई संचालित है। विज्ञान एवं कला विषयों में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण जिले की हजारों छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अन्य जिलों में जाना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और शैक्षणिक निरंतरता प्रभावित होती है।

अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।👇🏽👉🏽http://www.mpnn.in
इसके साथ-साथ ही महाविद्यालय में व्याप्त आधारभूत संरचना की गंभीर समस्याओं को भी विस्तार से रखा—जैसे भवनों की भारी कमी, जर्जर संरचना, प्रशासनिक भवन का अभाव, छात्राओं के लिए कॉमन रूम, खेल मैदान और सुसज्जित प्रयोगशालाओं की अनुपलब्धता। भूमि की कमी को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में बहुमंजिला भवन निर्माण की आवश्यकता को भी मजबूती से रेखांकित किया गया।
बैठक में यह तथ्य भी स्पष्ट किया गया कि छात्राओं के लिए स्थापित इस महाविद्यालय में वर्तमान में पुरुष प्रधानाचार्य पदस्थापित हैं, जो पटना में निवास करते हैं और महीने में मुश्किल से एक-दो दिन ही महाविद्यालय आ पाते हैं। इसके कारण शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। अतः छात्राओं के हित, सम्मान, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु स्थायी रूप से उपलब्ध महिला प्रधानाचार्य की तत्काल नियुक्ति की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त सोगरा कॉलेज, बिहारशरीफ में उर्दू विषय के साथ-साथ अन्य विषयों में भी स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मांग रखी गई, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय सहित जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों में भटकना न पड़े और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध हो सकें।

साक्षात्कार और कार्यक्रम देखने के लिये नीचे दिए गए हमारे यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽,👉🏽http://www.youtube.com/@ainaindianews
साथ ही नालंदा जिला मुख्यालय स्थित नालंदा कॉलेज, किसान कॉलेज एवं एसपीएम कॉलेज में संचालित PG पाठ्यक्रमों की सीटें छात्र-छात्राओं की संख्या की तुलना में अत्यंत कम होने का मुद्दा भी मजबूती से उठाया गया। सीटों की कमी के कारण बड़ी संख्या में योग्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। अतः इन महाविद्यालयों में PG सीटों की संख्या में यथाशीघ्र वृद्धि किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का स्थायी कैंपस बख्तियारपुर में निर्माणाधीन है। विश्वविद्यालय परिसर के निर्माणाधीन क्षेत्र का नाम माननीय विकासपुरुष, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नाम पर “नीतीश नगर, बख्तियारपुर” रखे जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसका मैंने पूरे मन से स्वागत करते हुए पुरजोर समर्थन किया। साथ ही मैंने नालंदा जिला सहित पटना जिले के अन्य महाविद्यालयों का नामकरण भी माननीय श्री नीतीश कुमार जी के नाम पर किए जाने का अनुरोध किया, जिन्होंने शिक्षा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में बिहार को नई पहचान दी है।
इन सभी विषयों का सीधा संबंध नालंदा एवं आसपास के जिलों के छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं की शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विश्वविद्यालय प्रशासन मेरे द्वारा रखे गए एजेंडों पर संवेदनशीलता, दूरदृष्टि और गंभीरता के साथ विचार करते हुए शीघ्र ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लेगा।
🔹 मेरे द्वारा सीनेट बैठक में रखे गए प्रमुख एजेंडा :-
1.नालंदा महिला कॉलेज में विज्ञान एवं कला विषयों में PG पाठ्यक्रम प्रारंभ
2.नालंदा महिला कॉलेज में आधारभूत संरचना का विकास एवं बहुमंजिला भवन निर्माण
3.नालंदा महिला कॉलेज में स्थायी महिला प्रधानाचार्य की तत्काल नियुक्ति
4.सोगरा कॉलेज, बिहारशरीफ में उर्दू सहित अन्य विषयों में PG पाठ्यक्रम प्रारंभ
5.नालंदा कॉलेज, किसान कॉलेज एवं एसपीएम कॉलेज में PG सीटों की संख्या में वृद्धि
6.पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का नाम “नीतीश नगर, बख्तियारपुर” रखे जाने के प्रस्ताव का समर्थन
7.नालंदा एवं पटना जिले के अन्य महाविद्यालयों का नामकरण माननीय श्री नीतीश कुमार जी के नाम पर किए जाने का अनुरोध

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics