Header advertisement

बिहार डेवलपमेंट समिट 2026,  के नाम से दिल्ली में युवा प्रोत्साहन सम्मेलन

आज की तारीख में, बिहार के लगभग 600+ स्टार्ट-अप सीधे लेट्स इंस्पायर बिहार पहल से जुड़े हैं, जिसका मकसद 2028 तक बिहार के हर जिले में कम से कम 5 स्टार्ट-अप खोलना है, जो हर एक में 100+ लोगों को नौकरी दे सकें।

बिहार डेवलपमेंट समिट 2026,

नयी दिल्ली  –   पिछले दिनों बिहार के विकास और बिहार के युवाओं का पलायन रोकने के लिए “लेटस इंस्पायर बिहार” तत्वाधान में *22 फरवरी, 2026 (रविवार)*तालकटोरा इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में “बिहार डेवलपमेंट समिट 2026” के नाम से एक भव्य समारोह का आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन – केंद्रीय कपड़ा-उद्योग मंत्री श्री गिरिराज सिंह, ने किया।
इस अवसर केंद्रीय कपड़ा-उद्योग मंत्री श्री गिरिराज सिंह, ने आईपीएस विकास वैभव की जमकर सराहना करते हुए कहा ” विज़न 2047 विकसित भारत का लक्ष्य है उसी प्रकार विकसित बिहार का भी लक्ष्य है, बिहार के विकास के बिना भारत का विकास सम्भव नही, आगे उन्हें ने कहा, “विक्सरित बिहार का विकास के लिए भारत सरकार गम्भीर है इसके लिए इस बार के बजट में बिहार का पैकेज पिछले कई तुलना में ढाई प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसलिये बिहार के विकास को अब कोई नहीं रोक सकता, बिहार के विकास के लिये जो बीड़ा हमारे बिहार के होनहार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने उठाया है युवाओं का पलायन रोकने के लिए, और निवेशकों को बिहार में निवेश के लिए इन्होंने अपने स्तर से जिन्हें भी आमंत्रित किया मैं केंद्र का मंत्री होने के नाते मैं हर सम्भव केंद्र की ओर से मदद की जायेगा, आगे उन्होंने कहा “बिहार पूर्वांचल का गेटवे है, आज एआई का ज़माना है, आज बिहार को भी एआई की ज़रूरत है, आज किसानों को भी एआई की ज़रूरत है। बिहार को नए तकनालोजी से जोड़ने आवश्यकता है। जो अब इस सम्मिट 2026 से सम्भव हो पायेगा।
आगे उन्हेंने कहा “केंद्र सरकार की ओर से बिहार में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये बेहतर से बेहतर क़दम उठाएगी।
सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दैल गये लिंक पर क्लिक करे।👉🏽http://www.mpnn.in
इस अवसर, “लेट्स इंस्पायर बिहार* के संरक्षक श्री विकास वैभव, IPS (2003), IG, बिहार सरकार ने अपने उद्घाटन भाषण में “बिहार डेवलपमेंट समिट 2026” समारोह का कराने का मक़सद उजागर करते हुए कहा
“बिहार डेवलपमेंट समिट 22 फरवरी, 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में तय करने का मकसद बिहार के विकास के लिए ज़रूरी कदमों पर चर्चा करना है।  बिहार में एक मज़बूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट की नई संभावनाओं पर भी बात करना है।
उन्होंने आगे कहा AI, स्टार्टअप और इन्वेस्टमेंट पर ज़रूरी पैनल डिस्कशन के अलावा, एंटरप्रेन्योरशिप या सोशल इनिशिएटिव के फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कई बड़ी हस्तियां भी इस मौके पर आमंत्रित हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर युवा एंटरप्रेन्योर, स्टार्टअप फाउंडर, लीडर, IT प्रोफेशनल और सोशल एक्टिविस्ट भी शामिल हैं।
यह समिट ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ की पहल बिहार को नई दिशा देने और बिहार को उद्योगिकरण के तहत किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के 3,50,000+ पक्के इरादे वाले लोगों को सफलतापूर्वक जोड़ा गया है, जिनमें से 25,000+ सफल एंटरप्रेन्योर और सीनियर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं, जो जाति, धर्म, जेंडर या विचारधारा के भेदभाव से ऊपर उठकर 2047 तक डेवलप्ड इंडिया के अंदर एक डेवलप्ड बिहार बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, जो अलग-अलग चैप्टर में 3E – एजुकेशन, इगैलिटेरियनिज़्म और एंटरप्रेन्योरशिप पर आधारित है।  इस कैंपेन के तहत बिहार के सभी जिलों, भारत के बड़े शहरों और कई इंटरनेशनल जगहों पर 2,400 से ज़्यादा प्रोग्राम सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं, जो इसकी बड़ी पहुंच और बढ़ते नेशनल और ग्लोबल जुड़ाव को दिखाता है। आज की तारीख में, बिहार के लगभग 600+ स्टार्ट-अप सीधे लेट्स इंस्पायर बिहार पहल से जुड़े हैं, जिसका मकसद 2028 तक बिहार के हर जिले में कम से कम 5 स्टार्ट-अप खोलना है, जो हर एक में 100+ लोगों को नौकरी दे सकें।
श्री वैभव ने उन बिहार प्रवासियों, नेताओं और सरकार से बिहार में अपना सम्पूर्ण योगदान देने आग्रह करते हुए कहा यदि आप बाहर में अपना व्यापार में निवेश कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हों, लेकिन विज़न 2047 विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए अपने बिहार को भी विकसित बनाएं।  
अन्य सम्बन्धित खबरों के लिये नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें। http://www.ainaindianews.com

इस अवसर पर उपस्थित बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, बिहार सरकार बिहार में हर प्रकार के उद्योग लगाने के लिए गम्भीर है, इसके लिये यदि कोई भी निवेशक यदि बिहार में निवेश करना चाहता है तो बिहार सरकार उसे 1 ₹ फुट के हिसाब ज़मीन मुहैया कराएगी, एवं उसे पूर्णरूप से संरक्षण और सुरक्षा भी देगी। 

वहां आमंत्रित बिहार सरकार के उद्योगमंत्री श्री डॉ, दिलीप जैसवाल ने आईपीएस विकास वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा वैभव जी ने बिहार के विकास का जो बीड़ा उठाया है हम इनका समर्थन करते हैं और बिहार सरकार में जब तक रहूंगा तब अपने मंत्रालय से जो भी सम्भव हो सकेगा बिहार सरकार का उद्योग मंत्रालय निवेशकों को हर सम्भव मदद करेगा।

मुख्य अतिथि* – श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार, डॉ. दिलीप जायसवाल, माननीय उद्योग मंत्री, बिहार

इस अवसर पर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि श्री मनोज तिवारी, MP, श्री राजीव प्रताप रूडी, MP, श्री राजेश वर्मा, MP, श्री सुधाकर सिंह,  MP, श्री मिथिलेश तिवारी, व्यस्तता के कारण इस सम्मिट में उपस्थित नहीं हो सके।

 परन्तु MLA, बैकुंठपुर, गोपालगंज, श्री सचिदानंद राय, MLC, सारण, डॉ. संजय मयूख, MLC, श्री रजनीश कुमार, MLA, श्री रत्नेश कुशवाहा, MLA, श्री राजीव रंजन सिंह, MLA, श्री रोहित पांडे, MLA, श्री ऋतुराज, MLA, श्री अभय वर्मा, MLA, सुश्री शालिनी मिश्रा, MLA, पूर्व MP श्री अरुण कुमार, सुश्री मीना सिंह, पूर्व MP, आरा, श्री विशाल सिंह, चेयरमैन, बिस्कोमान, श्री राजकुमार सिंह, पूर्व MLA, श्री आकाश दीप, इंटरनेशनल क्रिकेटर, डॉ. नीतू कुमारी नूतन, श्री शंभू शिखर, कवि, मौलाना कल्बे रुशैद रिज़वी, श्री सैयद शमाएल अहमद और कई विशिष्ट अतिथियों ने इस मंच से अपने अपने विचार रखे एवं बिहार के विकास में सहयोग देने लिय संकल्प लिया। 

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics