अन्य खबरों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।👇👉🏽http://www.mpnn.in
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई से परेशान जनता को सरकार राहत कब देगी? – अनीस फ़ातिमा।

एआईएन/डेस्क रिपोर्टिंग
नई दिल्ली – देश मे बढ़ते महंगाई और इज़राइल और ईरान के वार के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती किल्लत की बढ़ती सम्भावना और भारतीय रुपये का लगातार गिरना, और डालरों बढ़ना, इन सभी समस्याओं पर सरकार सम्प्रदायिक दंगा करा कर असली मुद्दे को दबाना चाहती है।
यह बात गोल्डकिंग चैरिटेबल ट्रस्ट की फाउंडर एवं चेयरपरसन अनीस फातिमा ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर सरकार को आरोपित करते हुए कहा – देश में जिस प्रकार आपसी झगड़े को हिन्दू मुस्लिम सम्प्रदायिक दंगों का ताना बाना बुन कर आम जनता की असली मुद्दे से भटकाना और समस्याओं में उलझाने का काम किया जा रहा है दूसरी ओर बढ़ती महंगाई से कमजोर पड़ते छोटे, और मझोले कारोबारी और गिरती जीडीपी के कारण मंदी की मार को झेलती जनता की कराह को सरकार और मनुवादी संगठन पूरी तरह से दबाना चाहती है।
जबकि आम जनता भली- भांति जानती है कि रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने लोगों के घरेलू बजट को बुरी तरह प्रभावित कर दीया है, जिससे चारों तरफ चिंता और आक्रोश का माहौल गर्म है – फिरभी कुछ असामाजिक तत्व भगवा ओढ़ कर कहीं मस्जिदों की मीनार पर भगवा फहरा रहे हैं तो कहीं, किसी मुस्लिम महिलाओं का बुरखा खींच रहे हैं तो, कहीं किसी मुसलमान और कहीं दलितों की हत्या कर रहे हैं और सरकार उन लोगों का समर्थन और संरक्षण दे रही है। आख़िर ऐसा कब तक चलता रहेगा?
आये दिन सोशल मीडिया मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा पोलिस की निगरानी में एक ही सम्प्रदाय को ईंद न मना देने की धमकी दीया जा रहा है और उसपर कोई कार्रवाई नहीं, यह कैसी नीति है और कैसा संविधान है?
इसी मुद्दे को लेकर गोल्डकिंग चेरीटेबल ट्रस्ट। (डायरेक्टर फाउंडर ट्रस्टी) अनीस फ़ातिमा ने सरकार से अपील की है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित किया जाए और महंगाई से परेशान जनता को राहत दी जाए।
उन्होंने कहा कि आज महंगाई के दौर में छोटे व्यापारी, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कारोबार पहले ही मंदी से जूझ रहा है और ऊपर से गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
अनीस फ़ातिमा ने सरकार से अनुरोध किया कि जनता के हित में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएँ, गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी लाई जाए और बेरोजगारी तथा महंगाई से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी नीतियाँ बनाई जाएँ।
महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सरकार से राहत की अपील करते हुए।
अनीस फ़ातिमा (डायरेक्टर फाउंडर ट्रस्टी) गोल्डकिंग चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड इंडियन गवर्नमेंट ट्रस्ट एक्ट. 1882.
सम्बन्धित खबरों के लिये नीचे दीये गये लिंक पर क्लिक करे।👉🏽http://www.ainaindianews.com

No Comments: