Header advertisement

लोकनायक वीर गोकुला पर आधारित भव्य ऐतिहासिक नाटक “वीर गोकुला” का मंचन।

भारत मंडपम में जीवंत होगी सच्ची ऐतिहासिक गाथा 19 जुलाई को होगा लोकनायक वीर गोकुला पर आधारित भव्य ऐतिहासिक नाटक "वीर गोकुला" का मंचन।
सम्बन्धित समाचार के लिए इसमे दिय्ये गये लिंक पर क्लिक करें। http://www.mpnn.in

AIN/अतुल सचदेवा –

नई दिल्ली, 17 जुलाई 20261 -भारत का इतिहास केवल साम्राज्यों का इतिहास नहीं, बल्कि उन अमर वीरों का इतिहास भी है जिन्होंने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। ऐसी ही सच्ची ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित, ब्रजभूमि एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के रक्षक लोकनायक वीर गोकुला के अद्वितीय जीवन, संघर्ष और बलिदान को समर्पित भव्य ऐतिहासिक नाटक “वीर गोकुला” का मंचन 19 जुलाई 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक प्रस्तुति की जानकारी आज आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। कार्यक्रम में अतुल्य फाउंडेशन से स्वी चौधरी जी, जय यूनाइटेड के संस्थापक रवि शमशेर सिंह मलिक, पुरुषोत्तम, नाट्यकिरन मंच के संस्थापक वीर गोकुला के लेखक निर्देशक देव फौज़दार नरवार सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लेखक निर्देशक देव फ़ौज़दार, आयोजन समिति यूनाइटेड के पुरुषोत्तम नरवार जी, अतुल्य फाउंडेशन से स्वी चौधरी जी ने कहा कि “वीर गोकुला जाट” केवल एक नाटक नहीं, बल्कि भारत के उस भूले-बिसरे इतिहास को मंच पर जीवंत करने का प्रयास है, जिसने विदेशी अत्याचार के विरुद्ध राष्ट्रस्वाभिमान की अलख जगाई। यह प्रस्तुति सच्ची ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। इतिहास में वर्णित है कि वीर गोकुला के नेतृत्व में हुए संघर्ष को दबाने के लिए स्वयं औरंगज़ेब को युद्ध की कमान संभालनी पड़ी। यह गाथा भारतीय साहस, बलिदान और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि देश की नई पीढ़ी को उन राष्ट्रनायकों से परिचित कराना है जिनका योगदान मुख्यधारा के इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं पा सका। अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था, जीवंत संगीत, प्रभावशाली अभिनय और भव्य मंच सज्जा के माध्यम से यह नाटक दर्शकों को इतिहास के उसी कालखंड में ले जाने का प्रयास करेगा।

आयोजकों ने बताया कि मंचन से पूर्व विभिन्न महापुरुषों के जन्मस्थलों, कर्मस्थलों और बलिदान स्थलों से श्र‌द्धापूर्वक पवित्र मिट्टी एकत्रित कर भारत मंडपम लाई गई है। यह केवल मिट्टी नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्रभक्ति और पूर्वजों के अमर बलिदान को सामूहिक नमन है।

जय यूनाइटेड, अतुल्य फाउंडेशन एवं नाट्यकिरण मंच के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस ऐतिहासिक मंचन में देशभर के अनुभवी रंगकर्मी भाग ले रहे हैं।

आयोजकों ने जानकारी दी कि 19 जुलाई को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री प्रवेश वर्मा, श्री एस. के. नरवार सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।

सभी साहित्यकारों, इतिहासकारों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, रंगकर्मियों, कला प्रेमियों एवं नागरिकों से इस ऐतिहासिक प्रस्तुति के साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम विवरण

* कार्यक्रमः ऐतिहासिक नाटक – वीर गोकुला

* तिथि: 19 जुलाई 2026

स्थानः भारत मंडपम, नई दिल्ली

लेखक एवं निर्देशकः देव फ़ौज़दार

* आयोजकः जय यूनाइटेड, अतुल्य फाउंडेशन एवं नाट्यकिरण मंच

“जब इतिहास मंच पर जीवंत होता है, तब केवल एक नाटक नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना बोलती है।”

सम्बन्धित समाचार के लिए इसमे दिय्ये गये लिंक पर क्लिक करें। http://www.ainaindianews.com
Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics