Header advertisement

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन,पर गोल्डकिंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शोक सभा का आयोजन

वह सूर कोकिला थी जो संगीत जगत के बगिया को वह मौन कर गयी, जिसे अब स्मरणीय हर वह नारी उन्हें उस समय गुण गुनायेगी - जब चंचल चितवन, पनघट पर या बगिया में वह जाएगी।
सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें। 👇🏽👇🏽👉🏽http://www.mpnn.in

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गोल्डकिंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शोक सभा का आयोजन

एस. ज़ेड. मलिक

वह सूर कोकिला थी जो संगीत जगत के बगिया को वह मौन कर गयी, जिसे अब स्मरणीय हर वह नारी उन्हें उस समय गुण गुनायेगी – जब चंचल चितवन, पनघट पर या बगिया में वह जाएगी। शीतल सुरीली हवा जब उसके कानों से टकराएगी – उसके केश धागे के कटे हुए गुच्छे से लहरायेंगे, तब कोई चंचल मन स्वर कोकिला की कोई पंक्ति गुण गुनायेगी।।

हम कहां आ गये है-——

पिछले दिनों होल्ड किंग चैरिटेबल ट्रस्ट वज़ीराबाद के मुख्यालय में निदेशक एवं संस्थापक ट्रस्टी अनिस फातिमा और उनकी टीम की ओर से महान गीतकार स्वरकोकिला आशाभोसले जी को भावपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 5 मिंट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर  निदेशक एवं संस्थापक ट्रस्टी अनिस फातिमा ने सभा को बाधित करते हुए कहा, आशा जी के स्वप्न नगरी मुम्बई के भारतीय सिनेमा एवं संगीत जगत की महान और मशहूर गायिका नहीं थीं बल्कि भारत की हर बांकपन के हृदय में बसने वाली वह आवाज़ हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ज्ञात हो उनका देहावसान  12 अप्रैल 2026 को लंबी बीमारी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में आखरी सांस ली और उनका 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
आशा भोसले ने अपने लंबे और शानदार करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेरा। उन्होंने ग़ज़ल, भजन, पॉप और फिल्मी गीतों में अपनी अलग पहचान बनाई।
वे मशहूर संगीतकार R. D. Burman की पत्नी थीं और उन्होंने अपने करियर में कई बड़े संगीतकारों के साथ काम किया। उनकी आवाज़ आज भी करोड़ों दिलों में बसती है।
भारत सरकार द्वारा उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्म विभूषण भी शामिल है।
उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। देशभर से लोग और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें। 👇🏽👇🏽👉🏽http://www.ainaindianews.com

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics