
AINGM/ संवादाता
नई दिल्ली, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज़, ग्रेटर कैलाश-II, नई दिल्ली द्वारा “A Flexible Mind in a Flexible Body (लचीले शरीर के साथ लचीला मन)” विषय पर एक विशेष योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग, मानसिक संतुलन, आंतरिक शक्ति तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लेखिका एवं पत्रकार डॉ. दर्शनी प्रिय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया तथा युवाओं को अपने जीवन में योग को नियमित रूप से स्थान देने तथा ध्यान के जरिए मानसिक शक्ति के विकास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पत्रकार अमित कुमार की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर कैलाश-II स्थित ब्रह्मा कुमारीज़ केंद्र में किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन केंद्र समन्वयक बीके मेधा, समन्वयक ने आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करते हुए राजयोग का महत्ता और वर्तमान समय में चुनौतियों सें निपटने का सबसे बङा माध्यम बताया।

No Comments: